Nirbhik Nazar

बेतिया के प्रमोद ने LED बल्ब की फैक्ट्री लगा पेश की ‘आत्मनिर्भर बिहार’ की मिसाल, PM मोदी ने की तारीफ, राज्यपाल ने भी दी बधाई

ब्यूरो रिपोर्ट

पटना: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर बिहार को गौरवान्वित किया। पीएम मोदी ने रविवार को अपने ‘मन की बात’ में बिहार के बेतिया जिले के प्रमोद की उपलब्धि का जिक्र किया। प्रमोद ने कोरोना काल में एलइडी फैक्ट्री डाल कर पूरे देश में आत्मनिर्भर बिहार का संदेश दिया। जिसके चलते पीएम मोदी ने प्रमोद को अपने कार्यक्रम में जगह दी। ‘मन की बात’ में प्रमोद को जगह मिलने पर बिहार केराज्यपाल फागू चौहान ने भी उन्हें बधाई दी।

बेतिया के निवासी प्रमोद दिल्ली में एक एलईडी बल्ब बनाने के कारखाने में तकनीशियन के रूप में काम किया करते थे। कारखाने में काम करने के दौरान प्रमोद ने एलईडी बल्ब बनाने की पूरी पेचीदगियों को बहुत विस्तार से समझा। कोरोना के दौरान जब लॉकडाउन लगा और कारखाने बंद हो गए तो प्रमोद अपने परिवार के साथ बिहार लौट आए।र लौटने के बाद प्रमोद ने खुद एलईटी बल्ब बनाने के लिए एक छोटी इकाई शुरू की। प्रमोद ने अपनी इस छोटी इकाई में अपने क्षेत्र के ही कुछ युवाओं के साथ काम शुरू किया। और कुछ समय में ही फैक्ट्री वर्कर बनने से लेकर फैक्ट्री मालिक बनने तक का सफर पूरा किया, वो भी अपने घर में रहते हुए।

राज्यपाल फागू चौहान ने कहा कि बेतिया जिलावासी प्रमोद जैसे युवा की कोशिशों और हुनर से ही देश और समाज का तेजी से विकास होता है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में प्रमोद जैसे युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। राज्यपाल ने एलईडी बल्ब की फैक्ट्री लगाने वाले प्रमोद को उनकी वैज्ञानिक प्रतिभा, तकनीकी योग्यता, हुनरमंदी और नेतृत्व क्षमता के लिए शुभकामनाएं दी है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *