Nirbhik Nazar

धामी का हरियाणा मे तूफानी प्रचार, जनता से की BJP को वोट देने की अपील, विपक्ष को घेरा, कहा – कांग्रेस नेताओं की नस-नस में दौड़ता है भ्रष्टाचार

जींद/देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुआना में जनसभा के दौरान कहा कि कांग्रेस पार्टी महिला और दलित विरोधी पार्टी है। एक दलित बेटी चुनाव लड़ना चाहती थी, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने नहीं लड़ने दिया, क्योंकि हरियाणा में पूरी पार्टी एक व्यक्ति की जेब में रहती है। आज कांग्रेस पार्टी की मर्यादाएं इस कदर गिर चुकी हैं कि उन्होंने उस दलित बेटी पर अभद्र टिप्पणी करवाकर बार-बार अपमानित किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। वह सिर्फ एक परिवार तक सिमटकर रह गई है। कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं की नस-नस में परिवारवाद और भ्रष्टाचार दौड़ता है। हजारों साल पहले कुरुक्षेत्र की भूमि पर धर्मयुद्ध लड़ा गया था। ठीक उसी प्रकार से इन विधानसभा चुनाव में भाजपा व कांग्रेस पार्टी के बीच एक प्रकार से धर्म युद्ध चल रहा है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *