Nirbhik Nazar

BJP के स्टार प्रचारक व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पश्चिम बंगाल में आज भरेंगे हुंकार

ब्यूरो रिपोर्ट

लखनऊ: भाजपा के स्टार प्रचारक व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में उतरने जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद भाजपा पश्चिम बंगाल में मालदा में सबसे बड़ी चुनावी रैली करने जा रही है। पीएम मोदी के बाद पार्टी के सबसे बड़े स्‍टार प्रचारक सीएम योगी को मैदान में उतार भाजपा वहां के सियासी समीकरणों को अपने पक्ष में करने की रणनीति बता रही है। मुख्यमंत्री मंगलवार को एक दिन के दौर पर पश्चिम बंगाल के मालदा जाकर वहां रैली करेंगे। बिहार और हैदराबाद में योगी आदित्यनाथ की रैलियों से मिली सफलता को पार्टी अब पश्चिम बंगाल में दोहराने की तैयारी में है। योगी की रैलियों से कोरोना के दौरान पश्चिम बंगाल में प्रवासी मजदूरों की दशा, लव जिहाद, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस और राम मंदिर निर्माण का मुद्दा पश्चिम बंगाल के सियासी पारे को नए पैमाने पर ले जाएगा।

सीएम योगी ने बिहार चुनाव में 17 जिलों में 19 सभाएं कर 75 से ज्‍यादा सीटों के परिणाम प्रभा‍वित किए। आतंक, अपराध और भ्रष्‍टाचार पर आक्रामक प्रहार करते हुए योगी ने इनमें से 50 सीटों पर एनडीए के उम्‍मीदवारों को जीत दर्ज करा दी।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *