Nirbhik Nazar

सुप्रीम कोर्ट के 29  जज आज लगवाएंगे कोविड-19 टीका

ब्यूरो रिपोर्ट

नई दिल्ली: कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे फेज की सोमवार को शुरुआत होने के बाद आज यानी मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के जज भी कोविड-19 टीका लगवा सकेंगे। सुप्रीम कोर्ट के जजों (मौजूदा और पूर्व) और उनके परिवारों के लिए टीकाकरण अभियान आज से शुरू हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट के 30 जजों में से 29 जज आज वैक्सीन लगवाएंगे, सिर्फ जस्टिस सूर्यकांत को टीका नहीं लगेगा, क्योंकि उनकी उम्र 59 साल है। जजों को दोनों वैक्सीन्स में अपनी पसंद की वैक्सीन लगवाने की सुविधा नहीं होगी। बता दें कि भारत में भारत बायोटेक की कोवैक्सिन और सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड वैक्सीन से टीकाकरण का अभियान चल रहा है।

दरअसल, 1 मार्च से कोरोना वाइरस के खिलाफ जंग का दूसरा महाअभियान शुरू हुआ। इस तरह से से भारत में टीकाकरण का आज 41वां दिन है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार तक कोरोना वैक्सीन लेने वालों की संख्या 1.47 लाख पार कर चुकी है। बता दें कि 16 जनवरी से भारत में टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई थी।  टीकाकरण के दूसरे फेज में 60 साल से अधिक उम्र के लोगों और बीमारी से पीड़ित 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाया जा रहा है। इस श्रेणी में आने वाले सुप्रीम कोर्ट के जजों और उनके परिवार वालों को भी गाइडलाइन के साथ टीका लगाया जाएगा। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में जल्द ही फिजिकल सुनवाई की तैयारी हो रही है। 24 मार्च से ही सुप्रीम कोर्ट में फिजिकल सुनवाई बंद है।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *