Nirbhik Nazar

गैरसैंण में आंदोलन कर रही निहत्थी जनता पर हुई बर्बरता और लाठीचार्ज के लिए माफी मांगे मुख्यमंत्री  – रविन्द्र जुगरान, AAP नेता

 

ब्यूरो रिपोर्ट

देहारादून: आज आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता रविन्द्र जुगरान ने आप प्रदेश कार्यालय में एक प्रेसवार्ता का आयोजन करते हुए 1 मार्च को गैरसैंण में आंदोलन कर रही निहत्थी जनता पर हुए बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज पर गहरी नारजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अपने हक के लिए आंदोलन कर रही महिलाओं पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज पर मुख्यमंत्री को तत्काल माफी मांगनी चाहिए । मातृशक्ति से बने प्रदेश में महिलाओं की हर मोर्चे पर अहम भूमिका रही है लेकिन निरंकुश हो चुकी ये सरकार ,अब महिलाओं पर भी अत्याचार करने से बाज नहीं आ रही है ।गैरसैंण में  विधानसभा कूच रही महिलाओं और अन्य निहत्थे लोगों पर पुलिस के  लाठीचार्ज में   बच्चे,बूढे,नवयुवक और कई महिलाएं बुरी तरह घायल हो गई, जिनमें से कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि ऐसी ही बर्बरता उत्तराखंड वासियों ने उत्तराखंड आंदोलन के दौरान देखी जब तात्कालीन उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐसी बर्बरता उत्तराखंड के आंदोलनकारियों पर दिखाई थी। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों की मांगें मानने के बजाए उनपर लाठियां बरसाना  दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है जो उत्तराखंड के इतिहास में काले दिन के तौर पर जाना जाएगा।

आप नेता ने कहा, शांतिप्रिय ढंग से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे मातृशक्ति और ग्रामीणों पर क्या ऐसे दिन और लाठीचार्ज के लिए ही जनता ने बीजेपी को चुना था क्या ? आप नेता ने कहा  मुख्यमंत्री को तत्काल मातृशक्ति से  माफी मांगते हुए  दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करें । रवींद्र जुग रान ने कहा, उत्तराखंड प्रदेश संघर्षों से मिला प्रदेश है जिसमें हमारी मातृशक्ति का एक अहम योगदान है। अगर मातृशक्ति ना होती तो शायद हमें ये नया प्रदेश इतनी आसानी से नहीं मिल पाता। लेकिन मौजूदा सरकार घमंड के आखंट में डूबी हुई सरकार है जो मातृशक्ति का अपमान कर रही है। इस सरकार ने जबरन कल निहत्थे लोगों पर लाठियां चलवाई जिनकी आप पार्टी कडे शब्दों में निंदा करती है।

उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री जनरल डायर बन चुके हैं ,जिस तरह से जलियांवाला बाग में निहत्थे लोगों पर जनरल डायर ने गोलियां चलवाई थी ठीक इसी प्रकार प्रदेश के मुख्यमंत्री ने निहत्थे लोगों पर जबरन लाठीचार्ज और वाॅटर कैनेन का इस्तेमाल किया। रविन्द्र जुगरान ने कहा कि उत्तराखंड में महिलाओं का एक सर्वोच्च इतिहास है,जब जब आवश्यकता पडी तो यहां की मातृशक्ति ने सदैव प्रदेश और अपने लोगों के हित में अपना बलिदान दिया है। और उत्तराखंड का इतिहास ऐसी वीरांगनाओं के नाम से अटा पडा है। रवींद्र जुग रान ने  कहा,मुख्यमंत्री यदि जांच को लेकर गंभीर होते तो कल मौके पर मौजूद  लाठीचार्ज के वीडियो मौजूद है ,मीडिया में वायरल हो रहे हैं तो उन्हें अब तक ,वहां मौजूद सभी अधिकारियों  तत्काल प्रभाव से निलंबित कर देना चाहिए था और मातृशक्ति से खुद माफी मांगनी चाहिए थी जो उन्होंने अब तक नहीं किया जिसको लेकर आप लगातार प्रदर्शन करती रहेगी। इसके अलावा आप नेता ने कहा, घमंड में चूर  इस सरकार की इस तरह की बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज ने ये साबित कर दिया कि इस निरंकुश सरकार का अंत अब नजदीक है । जनता अपने उपर होने वाले अत्याचार को अब बर्दाश्त नहीं करेगी।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *