Nirbhik Nazar

उत्तराखंड के 21 आईएएस अधिकारी  और 5 आईपीएस अधिकारी की  चुनाव में पर्यवेक्षक की ड्यूटी लगी 

ब्यूरो रिपोर्ट

देहरादून :अभी हाल ही में देश में होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में उत्तराखंड के 21 आईएएस और पांच आईपीएस अफसर भी बतौर पर्यवेक्षक तैनात होंगे। अफसरों के नामों की सूची जारी हो गई है।जानकारी के अनुसार, तीन मार्च को दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में निर्वाचन आयोग ब्रीफिंग करेगा, जिसमें शामिल न होने वाले अफसरों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एसए मुरुगेशन ने बताया कि असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों के नाम भी तय कर दिए हैं। चुनावों में केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में उत्तराखंड के 21 आईएएस और पांच आईपीएस अधिकारियों को नामित किया गया है, जिनकी तीन मार्च को नई दिल्ली में ब्रीफिंग की जाएगी। जिसके लिए आयोग ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड को पत्र भेजकर अवगत कराया है।

जिसके अनुसार, आयोग ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जिन अधिकारियों को केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में शामिल किया गया है, उनको ब्रीफिंग में शामिल होना अनिवार्य है। जो अधिकारी ब्रीफिंग में शामिल नही होंगे, उन अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

मुरुगेशन ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड शासन को एक पत्र भेजा है, जिसमें 21 आईएएस और पांच आईपीएस अधिकारियों को दिल्ली बुलाया गया है। इन अधिकारियों की ड्यूटी कहां लगाई जाएगी, ये निर्णय भारत निर्वाचन आयोग खुद तय कर रहा है।

इन आईएएस अफसरों की लगी चुनाव में ड्यूटी

एल फनाई, आर मीनाक्षी सुंदरम, डी सेंथिल पांडियन, सचिन कुर्वे, शरदचंद्र, डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, चंद्रेश कुमार यादव, हरि चंद्र सेमवाल, विनोद प्रसाद, वी षणमुगम, डॉ. आर राजेश कुमार, दीपेंद्र कुमार चौधरी, डॉ. नीरज खैरवाल, विनोद कुमार सुमन, सविन बंसल, रणवीर सिंह चौहान, युगल किशोर पंत, बाल मयंक मिश्रा, रामबिलास यादव, डॉ. अहमद इकबाल, नितिन सिंह भदौरिया।

इन आईपीएस अधिकारियों की लगी चुनाव में ड्यूटी

पीवीके प्रसाद, अमित सिन्हा, अजय प्रकाश आयुष्मान, केवल खुराना और मुख्तार मोहसिन।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *