ब्यूरो रिपोर्ट
पटना: बिहार के जाने माने समाजसेवी मदन मोहन ठाकुर ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कहा की नवजनलोक, नवगछिया, जिला- भागलपुर के स्थापना दिवस पर सभी मित्रों, शुभ चिन्तकों,प्रारंभ से अब तक जुड़े प्रेरणा स्रोत, शासी परिषद सदस्य , ग्रामीण भाईयों एवं बहनों के साथ नवजनलोक कार्यकर्ताओ सहित सभी साथियों का पूर्ण आभार। 3 मार्च 1987को संस्था की स्थापना हुई थी ।तब से आज तक सभी परिस्थिति में आपसबो का इन 34 वर्षो के अंतराल तक अपार सहयोग रहा है । आज प्रातः चाइल्ड लाइन टीम लीडर ने याद दिलाया ।उन्हे भी हार्दिक धन्यवाद ।आशा है आप का पूर्ण प्रेम एवं सहयोग संस्था को भविष्य में भी मिलता रहेगा । बताते चलें कि नवगछिया निवासी मदन मोहन ठाकुर सामाजिक क्षेत्रों में ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का अलख जगाते रहे हैं समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बने मदन मोहन ठाकुर को कई महत्वपूर्ण सम्मान से नवाजा गया है।
