Nirbhik Nazar

हल्द्वानी मे रामलीला प्रोग्राम मे गोली चलने से हड़कंप, चचेरे भाई ने मारी भाई को गोली मौके मौत, आरोपी फरार

हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत चचेरे भाई ने भाई को गोली मारकर हत्या कर दी है. रामलीला कार्यक्रम के दौरान गोली मारने की घटना से लोगों में हड़कंप मच गया. घटना के बाद से पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुड़ गई है. जानकारी के मुताबिक मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत कमलुवागांजा में रामलीला का आयोजन चल रहा था. इस दौरान चचेरे भाई ने भाई को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया.

हालांकि स्थानीय लोग और परिजन युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है की मृतक का नाम उमेश नैनवाल है. जहां चचेरे भाई दिनेश नैनवाल ने गोली मारी है. प्रथम दृष्टया में बताया जा रहा है कि संपत्ति विवाद को लेकर दोनों भाइयों में काफी दिनों से रंजिश चली आ रही थी. बताया जा रहा है कि मृतक उमेश नैनवाल का बेटा रामलीला में पात्र हैं. सोमवार रात को रामलीला का आयोजन चल रहा था, मृतक उमेश नैनवाल अपने बेटे के किरदार को देखने के लिए रामलीला में आया था.

इस दौरान उमेश नैनवाल का चचेरा भाई दिनेश नैनवाल भी रामलीला में पहुंचा और उमेश नैनवाल को गोली मार दी. गोली मारने की घटना के बाद अफरा तफरी मच गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि घटना की बारीकी से छानबीन की जा रही है और आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *