Nirbhik Nazar

सोनू सूद, नेहा कक्कड़ के बाद ज़ुबिन नौटियाल ने दिया आपदा पीड़ितों के लिए चेक

ब्यूरो रिपोर्ट

देहारादून: मशहूर गायक जुबिन नौटियाल अपनी नायाब सिंगिंग के लिए जाने जाते हैं। फिल्मों में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाले प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल को कौन नहीं जानता। जुबिन उत्तराखंड के लोगों की अक्सर मदद के लिए आगे रहते हैं और एक बार फिर से सिंगर की दरियादिली दिखाई दी है। जुबिन देहरादून के रहने वाले हैं और वह अक्सर उत्तराखंड में ही रहते हैं। जुबिन ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को 13.91 लाख रुपये का चेक सौंपा है। जुबिन ने अब उत्तराखंड त्रासदी में लोगों री मदद के लिए सीएम रावत को चेक दिया है जुबिन के इस दरियादिल वाले अंदाज ने एक बार फिर से फैंस का दिल जीत लिया है। फैंस सिंगर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। नौटियाल ने यह धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दी है।

 

ये भी पढे

https://nirbhiknazar.com/?p=6944

https://nirbhiknazar.com/?p=6954

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *