Nirbhik Nazar

कैमूर : अयोध्या में रामलला मन्दिर के शिलान्यास पर ग्रामीणों ने 251 दीये जला कर मनाया दीपोत्सव

...तो इस वजह से गांगुली ने पाकिस्तान के खिलाफ धोनी को नंबर 3 पर बैटिंग करने भेजा था

भभुआ/कैमूर – अयोध्या में हुए राम मंदिर के शिलान्यास को लेकर कैमूर जिले में काफी खुशी देखने को मिल रहा है। कैमूर जिले के भभुआ में ग्रामीणों द्वारा 251 दीए जला कर दीपोत्सव मनाया गया। यह नजारा दिवाली जैसा दिख रहा था। राम जन्मभूमि के शिलान्यास के मौका पर दीपावली का माहौल कैमूर जिला में दिखा। दूसरी बार ऐसा मौका है जब दीपावली के बजाय दीपावली से पहले ही लोगों को देखने को मिला।

बिट्टू केसरी, नित्यानंद पटेल ने बताया कि हम लोगों को काफी अच्छा लग रहा है कि हम लोगों की आस्था का प्रतीक श्री राम प्रभु का मंदिर नहीं था। जो सैकड़ो वर्षो से विवादों में अटका हुआ था। जब सुप्रीम कोर्ट ने इसका फैसला दे दिया तो उसके बाद आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रामलला के मंदिर के शिलान्यास को लेकर भूमि पूजन किया गया तो काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इसी उपलक्ष में हम लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए दीप प्रज्वलित कर रहे हैं।दीपावली जैसा त्योहार मनाया जा रहा है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *