Skip to main content

Nirbhik Nazar

मुख्यमंत्री धामी ने रतन टाटा के निधन पर जताया गहरा दुख, कहा- उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत

देहरादून: उद्योगपति रतन टाटा के निधन का पर सीएम धामी ने गहरा दुख जताया। सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखते हुए उन्होंने कहा कि अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। रतन टाटा ने देश की औद्योगिक प्रगति और सामाजिक विकास के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया।

उनका दृष्टिकोण, समर्पण और व्यावसायिक कुशलता न केवल टाटा समूह को नई ऊंचाइयों तक ले गई, बल्कि राष्ट्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।

सीएम ने कहा कि उन्होंने रोजगार सृजन, समाज के सशक्तिकरण और नवाचार के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *