Nirbhik Nazar

भाजपा ने शादाब शम्स को बनाया पश्चिम बंगाल का प्रभारी

ब्यूरो रिपोर्ट

देहारादून: इसी साल 2021 में देश के पांच अलग-अलग राज्यों पश्चिम बंगाल, केरल, असम, पुडुचेरी और तमिलनाडु राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसे लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्धीकी ने इन पांचों राज्यों के लिए प्रभारी नियुक्त किए हैं। भाजपा ने उत्तराखंड में प्रधानमंत्री 15 सूत्रीय कार्यक्रम समिति के उपाध्यक्ष शादाब शम्स को पश्चिम बंगाल चुनाव में अल्पसंख्यक मोर्चे का प्रभारी नियुक्त किया है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के उपाध्यक्ष जमाल सिद्दिकी ने उनके मनोनयन की सूचना जारी की है। शादाब शम्स ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

बता दें कि शादाब शम्स उत्तराखंड भाजपा की सक्रिय राजनीति में एक अहम चेहरा हैं। पश्चिम बंगाल जैसी बड़ी चुनौती शादाब शम्स को मिलना उनके बड़े कद को दिखाती है। इसके अलावा भाजपा राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा तमिलनाडु के लिए डॉ. एनएस मोहसिन, केरल के लिए नौशाद, असम के लिए अमीन पठान और पुडुचेरी के लिए सूफी एमके चिश्ती को प्रभारी बनाया गया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *