Nirbhik Nazar

केजरीवाल मॉडल पर दिल्लीवासियों ने फिर जताया भरोसा, दिल्ली उपचुनाव में AAP की जीत से उत्तराखंड कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

ब्यूरो रिपोर्ट

देहारादून: दिल्ली में नगर निगम उपचुनावों में पांच में से चार सीटों पर जीत से उत्तराखंड में भी आप कार्यकर्ताओं ने जश्न  मनाया।दिल्ली के उपचुनावों में  आप की जीत ने एक बार फिर दिल्ली में केजरीवाल मॉडल पर अपनी मुहर लगा दी है। इन चुनावों को  अगले साल एमसीडी के चुनाव से पहले सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा था जिसमें जनता ने एक बार फिर अरविंद केजरीवाल पर भरोसा जता कर आप के मॉडल पर अपनी मुहर लगा दी। आप के नतीजों से उत्तराखंड के आप कार्यकर्ताओं में भी खुशी की लहर दौड़ गई ,आप कार्यकर्ताओं ने भी देहरादून प्रदेश कार्यालय में  आप की जीत पर खुशी मनाई।

गुजरात  नगर निगम चुनावों में मिली सफलता के बाद ,अब दिल्ली में मिली इस जीत से पार्टी के  सभी कार्यकर्ता गदगद हैं । आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस जीत पर कार्यकर्ताओं को  संबोधित किया और उनको बधाई दी,वहीं उपमुख्यमंत्री  मनीष सिसोदिया ने भी एमसीडी उपचुनाव में 5 में से 4 सीटें जीतने पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई. मनीष सिसोदिया ने कहा, बीजेपी के शासन से दिल्ली की जनता अब दुखी हो चुकी है. अगले साल होने वाले एमसीडी चुनाव में जनता केजरीवाल  की ईमानदार और काम करने वाली राजनीति को लेकर आएगी।

वहीं उत्तराखंड में लगातार आप के लिए जमीन पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं के लिए ये जीत ऊर्जा भरी है जिससे उनके मनोबल और दिल्ली मॉडल को घर घर तक पहुंचाने में मदद मिलेगी । आप पार्टी कार्यालय देहरादून में जश्न मनाने पहुंचे आप कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की जीत पर अरविंद केजरीवाल,मनीष सिसोदिया और जीते हुए कार्यकर्ताओं समेत सभी को बधाई देते हुए अपनी खुशी का इजहार किया । इस दौरान आप सह प्रभारी राजीव चौधरी  ने कहा ये जीत सही मायने में साफ सुथरी राजनीति और अरविंद केजरीवाल के मॉडल पर लोगों का भरोसा है जो अगले साल आने वाले एमसीडी चुनावों को लेकर सीधा संदेश है अब काम की राजनीति चलेगी जिसे आम आदमी पार्टी बखूबी निभा रही है और अगले साल उत्तराखंड चुनावों में भी जनता अरविंद केजरीवाल के मॉडल पर भरोसा जता कर उत्तराखंड में भी विकास और साफ छवि की राजनीति को विकल्प के तौर पर चुनेगी और आप भी उत्तराखंड में बेहतर विकल्प के तौर पर जनता की पहली पसंद बनकर सामने आएगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *