Nirbhik Nazar

दुर्गावती नदी को पार करने में डूबने से एकलौते बेटे की मौत,खेतों में काम कर घर लौटने के दौरान हुई घटना

आज से शुरू होगी बीजेपी की विजय संकल्प सभा, 500 जगहों पर रैलियों का होगा आयोजन

भभुआ/कैमूर– कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के गोड़सरा गांव के पास दुर्गावती नदी को पार करने के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गयी। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक लोरिक चौधरी बताया जाता है। जो खेतों से काम कर घर के लिए लौटने के लिए दुर्गावती नदी को पार करना चाहा।लेकिन नदी की तेज धारा में बह कर डूब गया। जहां ग्रामीणों के आधे घंटे के खोजबीन के बाद उसे नदी से निकाला गया।

इसके बाद लोगो द्वारा रामगढ़ रेफरल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।ग्रामीण विजय मल चौधरी बताते हैं लोरिक खेत में काम करने गया था नदी के दूसरी तरफ। वापस लौटते समय नदी पार करने के लिए जैसे ही पैर रखा उसका पैर फिसल गया। नदी के तेज धार में डूबने लगा। आसपास के ग्रामीणों ने डूबते देख हल्ला किया तो गांव के 40 – 50 की संख्या में ग्रामीण नदी में कूदकर लोरीक को बचाने का प्रयास करने लगे।

लेकिन उसको खोजने में आधा घंटा का समय लग गया।लोरिक को निकाला जा सका।ग्रामीणों ने जल्दबाजी में लेकर रेफरल अस्पताल रामगढ़ पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोरीक चौधरी अपने माता-पिता का इकलौता संतान था। पिता के पहले मृत्यु हो चुकी थी।लोरिक मां के साथ रहता था। अब उसकी भी दुनिया लोरीक के चले जाने से उजड़ गई। उस पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *