Nirbhik Nazar

देवभूमि उत्तराखंड में दशहरे की धूम,  धामी ने दी प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं, देहरादून में जलेगा 65 फीट का ‘रावण’ CM करेंगे प्रोग्राम में शिरकत

देहरादून: हर बार की तरह इस बार भी परेड ग्राउंड में रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले खड़े हो चुके हैं, जिन्हें विजयदशमी के मौके पर बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में जलाया जाएगा. रावण दहन का यह कार्यक्रम शाम 5:00 बजे से शुरू होगा, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य रूप से शामिल होंगे. इस साल 65 फीट ऊंचा रावण का पुतला दहन किया जाएगा वहीं, कुंभकरण का पुतला 60 फीट और मेघनाद का पुतला 55 फीट का बनाया गया है. साथ ही 24 स्क्वायर फीट की लंका भी बनाई गई है.

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी/दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विजयदशमी पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयदशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई तथा असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। यह उत्सव हम सभी को अपने भीतर की बुराइयों को त्यागकर जीवन में सदाचार की राह पर चलने की प्रेरणा देता है। यह पावन पर्व हमें इस बात का भी सदैव स्मरण कराता है कि सच्चाई का साथ देने वालों की हमेशा जीत होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि हम अपने जीवन में अहंकार से मुक्त होकर सच्चाई के रास्ते पर चलें और प्रदेश व देश की सामाजिक समरसता के लिए मिलजुल कर कार्य करें। सीएम ने कहा कि धर्म और सत्य की विजय के इस मंगल पर्व पर प्रभु श्रीराम के चरणों में यही प्रार्थना है कि सब सुखी हों, सबका मंगल और कल्याण हो, हर घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली हो।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *