Skip to main content

Nirbhik Nazar

हरिद्वार जिला कारागार से दो कैदी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

हरिद्वार: जिला कारागार हरिद्वार से दो कैदियों के भागने से हड़कंप मच गया है. कैदी पंकज निवासी रुड़की और राजकुमार निवासी गोंडा उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, दोनों मौका पाकर जेल से फरार हो गए. पंकज हत्या के मामले में आजीवन कारावास काट रहा था, जबकि राजकुमार विचाराधीन कैदी है. पुलिस दोनों की तलाश कर रही है. बताया जा रहा है की जेल में हाई सिक्योरिटी बैरक का निर्माण कराया जा रहा था, जिसको लेकर एक सीढी लगी थी, जहां से दोनों कैदी फरार हो गए. दोनों कैदियों के फरार होने से जेल प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं. वहीं पुलिस दोनों कैदियों की तलाश कर रही है.

जानकारी देते हुए हरिद्वार जिला कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य  ने बताया कि वह अवकाश पर थे, उन्होंने बताया कि जिला कारागार में हाई सिक्योरिटी बैरक का निर्माण कार्य चल रहा है. ऐसे में सीडी वहां पर रखी रह गई, जिसका फायदा इन दोनों कैदियों ने उठाया और वह जेल से फरार हो गए. फिलहाल मौके पर वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे हुए हैं और किसकी लापरवाही है इसकी जांच चल रही है.

उन्होंने बताया कि रात के समय जब सभी कैदियों को बैरक में बंद किया जाता है, उस समय गिनती की जाती है. गिनती में दो कैदियों की कमी होने का पता चला, जिसके बाद पूरी जेल को खंगाला गया. उसके बाद सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया. वहीं एक कैदी से पूछताछ में पता चला कि यह दोनों कैदी सीढ़ी लगाकर जेल से फरार हो गए हैं, इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है. पुलिस दोनों को तलाशने में जुटी है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *