Nirbhik Nazar

नीति आयोग की बैठक में धामी ने  उत्तराखंड को बताया विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाला राज्य केंद्र सरकार से की विशेष पैकेज की मांग

देहरादून: नीति आयोग की टीम शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंची। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नीति आयोग की टीम का स्वागत किया। सीएम धामी ने कहा कि नीति आयोग भारत सरकार की बहुत महत्वपूर्ण संस्था है। देश को विकास के पथ पर आगे ले जाने में नीति आयोग का बहुत बड़ा योगदान है। नीति आयोग के माध्यम से ही हम केंद्र सरकार को अपने राज्य की चुनौतियों से अवगत कराते हैं। इस संबंध में हाल ही में नीति आयोग की बैठक भी हुई थी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नीति आयोग के मापदंडों पर उत्तराखंड ने अच्छा प्रदर्शन किया है। सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने में उत्तराखंड देश में नंबर वन रहा है। आगे नदियों को जोड़ने के काम पर भी विचार किया जाएगा। हालांकि, देश के सभी राज्यों की अपनी-अपनी चुनौतियां हैं। मैदानी इलाकों का काम अलग है और हमारे हिमालयी राज्यों की चुनौतियां अलग हैं। हमने हमेशा कहा है कि हिमालयी राज्यों की चुनौतियों के हिसाब से हमें प्राथमिकता के आधार पर सहायता मिलनी चाहिए। हमारे राज्य की आपदा प्रबंधन व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए। इन सभी मामलों में भारत सरकार और नीति आयोग को हमारी मदद करनी चाहिए।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *