Nirbhik Nazar

मेट्रो मैन ई श्रीधरन होंगे केरल में BJP के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार, 2 हफ्ते पहले ज्वाइन की थी BJP

ब्यूरो रिपोर्ट

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने केरल विधानसभा चुनावों को देखते हुए अपने मुख्यमंत्री उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। ‘मेट्रो मैन’ ई श्रीधरन केरल में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री के उम्मीदवार होंगे, 2 हफ्ते पहले ही ई श्रीधरन ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली थी। केरल में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने ई श्रीधरन के नाम की घोषणा की है। 88 वर्षीय ई श्रीधरन 1995 से लेकर 2012 तक दिल्ली मेट्रो के मैनेजिंग डायरेक्टर रह चुके हैं और दिल्ली मेट्रो की सफलता का श्रेय उन्हीं को जाता है। सार्वजनिक परिवहन में उनके योगदान के लिए 2008 में उन्हें भारत सरकार ने पद्म विभूषण और 2001 में पद्मश्री से सम्मानित किया था। वे माता वैष्णो देवी तीर्थ ट्रस्ट के सदस्य भी हैं वे अपने जीवन की सफलता का श्रेय श्रीमद भगवत गीता के सिद्धांतों को देते हैं।

देश की पहली मेट्रो कोलकाता मेट्रो जब 1970 बनने जा रही थी तो उस प्रोजेक्ट की प्लानिंग और डिजाइन का पूरा जिम्मा उन्हें ही सौंपा गया था, उस समय ई श्रीधरन कोलकाता मेट्रो में डिप्टी चीफ इंजीनियर के पद पर तैनात थे। दिल्ली और कोलकाता मेट्रो के अलावा कोच्चि, लखनऊ और जयपुर में मेट्रो सेवा विकसित करने में भी ई श्रीधरन ने योगदान दिया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *