ब्यूरो रिपोर्ट
रामगढ़: जी हाँ चितरपुर में रिश्ता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई हैं यहाँ चचरे भाई ने बहन के साथ प्रेम विवाह रचाया है। मामला लारीकला पंचायत का है। यहां एक युवती ने अपने चचरे भाई से विवाह रचा लिया। घटना लड़की के बाप को इतनि नागवार गुज़री की बाप ने बेटी के कपड़े लत्ते सहित बेटी का पुतला बनाया और शमशानघाट पर लेजाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। और बेटी को अपने घर परिवार से हमेशा के लिए अलग कर दिया।
वहीं, युवती के अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। जबकि पिता का कहना हैं कि बेटी के इस गलत कारनामें से समाज मे जो इज्जत थी, वो पूरी तरह से धूमिल हो गई है। अब किसको मुंह दिखाएंगे। बता दें कि युवती जितेंद्र नामक युवक के साथ पिछले 1 मार्च को भाग गई थी। जिसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत रजरप्पा थाना को किया थाना में जब भागी युवती को लाकर पूछताछ किया गया तो युवती ने अपनी मर्जी से भागने की बात कहते हुए युवक के साथ रहने की बात कही। युवती के पिता सुनील महतो ने कहा कि मेरी पुत्री ने चचरे भाई से विवाह कर लिया है। जिस कारण काफी दुःखी हूं. इसी वजह से अपने पुत्री का पुतला दहन कर पूरे रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीं, युवती की मां कहती हैं कि बेटी का रिश्ता तय किया था। आज तिलक होने वाला था, पर बेटी ने ऐसा काम किया है कि पूरा परिवार शर्मिंदा है।

इधर, इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में है। लड़की के रिश्तेदार भी उसके इस कारनामें से शर्मसार हैं। उनका कहना है कि 28 तारीख को घर से भाग कर शादी कर ली, जब हमलोगों को पता चला तो उसको समझने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी. इसके बाद हमलोग उसका दाह संकर कर दिए है।