Nirbhik Nazar

ऋषिकेश एम्स में पीएम मोदी ने की एयर एंबुलेंस सेवा की शुरुआत, ऐसा करने वाला देश का पहला संस्थान बना एम्स

ऋषिकेश : ऋषिकेश एम्स के नाम मंगलवार को एक नया इतिहास जुड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम्स ऋषिकेश में हेली एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया। यह एंबुलेंस सेवा संजीवनी योजना के तहत शुरू की गई है। इस सेवा का लाभ उत्तराखंड के सभी 13 जिलों को मिलेगा। खासकर उत्तराखंड के 11 पहाड़ी जिलों के लिए हेली एंबुलेंस सेवा वरदान साबित होगी। इस हेली एंबुलेंस से राज्य में आपदा और दुर्घटना के दौरान तत्काल मेडिकल फेसिलिटी मिलेगी। तीन साल तक हेली एंबुलेंस की सेवाएं निशुल्क रहेंगी। ऐसा करने वाला एम्स ऋषिकेश देश का पहला संस्थान बन गया है।

संजीवनी योजना के तहत शुरू हुई हेली एंबुलेंस सेवा पूरी फ्री रहेगी। इससे पहले कई बार हेली एंबुलेंस का ट्रायल हुआ था। ट्रायल के बाद आज हेली एंबुलेंस की विधिवत शुरुआत हो गई।

संजीवनी योजना का संचालन केंद्र और राज्य सरकार संयुक्त रूप से कर रहे हैं।केंद्र और राज्य सरकार दोनों इसमें 50-50 प्रतिशत खर्च उठाएंगे। सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि इस योजना के तहत हेली एंबुलेंस में हर महीने कम से कम 30 जरूरतमंदों को लाभ पहुंचाना अनिवार्य है। इसकी सफलता को देखते हुए आने वाले दिनों में इस स्वास्थ्य सेवा को आयुष्मान भारत योजना से भी जोड़ा जा सकता है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *