Nirbhik Nazar

पलटन बाजार से धामावाला तक मुख्य 15 स्थानों पर लगेंगे 22 CCTV कैमरे, DM ने निर्गत किए 5,03,860 रुपए

देहरादून , जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनपद देहरादून के अन्तर्गत पल्टन बाजार से धामावाला तक मुख्य 15 स्थानों पर 22 सी०सी०टी०वी० कैमरो के साथ IP Public Adress system with 15 outdoor speaker मय सहवर्ती उपकरणो के अधिष्ठापित किए जाने हेतु मु0-5,03,860/- (पांच लाख तीन हजार आठ सौ साठ रूपये मात्र) की धनराशि का चैक संख्या-000810 के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून को प्रेषित किया गया है।

इससे पूर्व डीएम ने पल्टन बाजार में व्यापारियों एवं महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टिगत व्यापारियों द्वारा लंबे समय से सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की जा रही थी जिसके लिए जिलाधिकारी ने पूर्व में लगभग 12 लाख की धनराशि निर्गत की थी। अब पर जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। पुलिस विभाग से प्रस्ताव प्रस्तुत होते ही जिलाधिकारी ने रुपए 1205606 मात्र की धनराशि जारी कर दी गई थी।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *