Nirbhik Nazar

अब उत्तराखंड मे हो गए तीन मण्डल, गढ़वाल, कुमाऊँ और गैरसेण, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने जताई खुशी

ब्यूरो रिपोर्ट

देहारादून: बुधवार को बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण को तीसरा मंडल घोषित कर दिया है। अब उत्तराखंड में दो की जगह तीन मंडल होंगे। उत्तराखंड में अब तक दो ही मंडल थे जिसमें एक गढ़वाल और दूसरा कुमाऊं है। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद अब गैरसैण तीसरा मंडल माना जाएगा। पिछले 20 साल से गैरसैण को स्थायी राजधानी घोषित करना एक राजनीतिक मुद्दा रहा है।

पिछले साल के बजट सत्र में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गैरसैण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित कर दी थी। ब्रहस्पति वार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने फिर से बजट सत्र के दौरान गैरसैंण को उत्तराखंड का तीसरा मंडल घोषित कर दिया। मुख्यमंत्री के इस कदम की सराहना करते हुए उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी खुशी व्यक्त की।

https://twitter.com/Ashokkumarips/status/1367501861868208139

इस मंडल में कुमाऊं और गढ़वाल के दो दो जिलों को सम्मिलित किया गया है। चमोली,रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और बागेश्वर जिलों को इस मंडल में सम्मिलित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कमिश्नर और डीआईजी स्तर के अधिकारी गैरसैण में बैठेंगे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *