Nirbhik Nazar

बाबा केदार का आशीर्वाद लेने पहुंचे उपचुनाव में कांग्रेस प्रतियाशी मनोज रावत, भाजपा पर लगाये धाम की पवित्रता खत्म करने का आरोप

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ विधानसभा सीट उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत केदारपुरी पहुंचे और बाबा केदार के दर्शन कर आशीर्वाद लिया. इसके बाद उन्होंने धाम से चुनावी अभियान का आगाज किया. इस दौरान उन्होंने तीर्थ पुरोहितों से मुलाकात भी की और केदारनाथ धाम की पौराणिकता और धार्मिकता को बनाये रखने का संकल्प लिया.

कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत ने बताया कि एक सच्चे सनातनी के तौर पर अपने आराध्य बाबा केदार के चरणों में प्रणाम करते हुए उन्होंने चुनावी अभियान की शुरुआत की है. उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम में देश-विदेश से हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. इनमें से कई ऐसे यात्री होते हैं, जो काफी गरीब होते हैं, जिससे धन के अभाव में उन्हें ठंड में बाहर रात काटनी पड़ती है. ऐसे में केदारनाथ धाम में गरीब श्रद्धालुओं के लिए रहने और खाने की व्यवस्था की जाए.

तीर्थ पुरोहित समाज से मुलाकात करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत ने कहा कि केदारनाथ धाम की परंपरा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. केदारनाथ धाम का व्यवसायीकरण किया जा रहा है. बाबा का धाम योग और अध्यात्म का प्रतीक है, लेकिन इस धाम की पवित्रता को खत्म करने की साजिश प्रदेश सरकार कर रही है, जिसका उदाहरण दिल्ली में केदारनाथ मंदिर का निर्माण होना है.

उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम की यात्रा से स्थानीय लोगों का छः माह का रोजगार जुड़ा हुआ है और इस रोजगार पर भी प्रदेश सरकार की गलत नजर है. बाहरी पूंजीपतियों के हाथों यहां के रोजगार को बेचने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *