Nirbhik Nazar

देहरादून में बिहारी महासभा धूमधाम से मनाएगा छठ महापर्व: ललन सिंह, अध्यक्ष बिहारी महासभा

देहरादून: चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत दीपावली के 6 दिन के बाद से शुरू होती है। इसमें सूर्य देव और षष्ठी देवी की पूजा का विशेष महत्व होता है। देहरादून में बिहारी महासभा छठ की तैयारियों को लेकर कैप्री ट्रेड सेंटर में कार्यकारिणी की बैठक आहूत किया गया बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि  बिहारी महासभा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ महापर्व का  आयोजन  करेगी  ।लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का आयोजन इस बार बिहारी महासभा ने धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है । जिसकी तैयारी के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया जा रहा है हर समिति में नामित सदस्य के पास अपनी जिम्मेवारी होगी जिसे उक्त सदस्यों को मौजूद रहकर पूरा करना है ।इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष ललन सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्य रूप से टपकेश्वर महादेव मंदिर/ प्रेम नगर /चंद्रबनी/ मालदेवता में मुख्य रूप से छठ पूजा का आयोजन करेगी* । पूजा की तैयारी के लिए कार्य समिति गठित की गई है एवं सदस्यों को दायित्व बांटे गए हैं। महासभा की बैठक में तय किया गया है कि कार्यक्रम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चंद्रबनी, टपकेश्वर, प्रेम नगर, मालदेवता में कराया जाएगा ।

सचिव चंदन कुमार झा ने बताया कि  दिवाली के बाद से ही छठ पर्व की तैयारियां शुरू हो जाती है। दिवाली के 6 दिन बाद छठ महापर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। विशेष रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, और झारखंड जैसे राज्यों में इस पर्व की धूम देखने को मिलती है। केवल भारत नहीं बल्कि छठ महापर्व की लोकप्रियता आज विदेशों तक देखने को मिलती है। छठ पूजा का व्रत कठिन व्रतों में से एक होता है। इसमें पूरे चार दिनों तक व्रत के नियमों का पालन करना पड़ता है और व्रती पूरे 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं। इस साल छठ व्रत की शुरुआत  5 नवंबर से नहाए खाय के साथ हो रही है। छठ पूजा में नहाय खाय, खरना, अस्ताचलगामी अर्घ्य और उषा अर्घ्य का विशेष महत्व होता है*।

कब है छठ पूजा

छठ पूजा 2024 कैलेंडर

छठ पूजा का पहला दिन, 5 नवंबर 2024- नहाय खाय (मंगलवार)

छठ पूजा का दूसरा दिन, 6 नवंबर 2024- खरना (बुधवार)

छठ पूजा का तीसरा दिन, 7 नवंबर 2024- संध्या अर्घ्य (गुरुवार)

छठ पूजा का चौथा दिन, 8 नवंबर 2024- उषा अर्घ्य (शुक्रवार)

बिहारी महासभा के कोषाध्यक्ष रितेश कुमार ने बैठक में कहा कि छठ पूजा के  कई महत्वपूर्ण एवं धार्मिक नियम  होते है । छठ पूजा के नियम पूरे चार दिनों तक चलते हैं। कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को स्नानादि से निवृत होने के बाद ही भोजन ग्रहण किया जाता है। इसे नहाय खाय भी कहा जाता है। इस दिन कद्दू भात का प्रसाद खाया जाता है। कार्तिक शुक्ल पंचमी के दिन नदी या तालाब में पूजाकर भगवान सूर्य की उपासना की जाती है। संध्या में खरना करते हैं। खरना में खीर और बिना नमक की पूड़ी आदि को प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है। खरना के बाद निर्जल व्रत शुरू हो जाता है। कार्तिक शुक्ल षष्ठी के दिन भी व्रती महिलाएं उपवास रहती हैं और शाम नें किसी नदी या तालाब में जाकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देती हैं। यह अर्घ्य एक बांस के सूप में फल, ठेकुआ प्रसाद, ईख, नारियल आदि को रखकर दिया जाता है। कार्तिक शुक्ल सप्तमी की भोर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इस दिन छठ व्रत संपन्न हो जाता है और व्रती व्रत का पारण करती है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *