Skip to main content

Nirbhik Nazar

उत्तराखंड में भाजपा के संगठन पर्व का दूसरा चरण शुरू, जिला कार्यालयों पर चस्पा होगी सक्रिय सदस्यों की सूची

देहरादून: उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन पर्व के तहत पहले चरण में 20 लाख से ज्यादा पार्टी के प्राथमिक सदस्य बनाए हैं. अब दूसरे चरण में पार्टी सक्रिय सदस्यों को लेकर मुख्य फोकस करते हुए आगे बढ़ रही है.

भाजपा के संगठन पर्व का दूसरा चरण शुरू

उत्तराखंड में मंगलवार से भारतीय जनता पार्टी ने संगठन पर्व के तहत अपने दूसरे चरण के सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी है. संगठन पर्व के दूसरे चरण की सदस्यता अभियान की शुरुआत के साथ-साथ जिला कार्यालयों पर सक्रिय सदस्यों की सूची भी सार्वजनिक रूप से चस्पा कर दी जाएगी. 5 नवंबर से जिला कार्यालय पर सक्रिय सदस्यों की सूची को सार्वजनिक किया जाएगा. इसकी अंतिम तिथि आगामी 10 नवंबर है. यानी कि 10 नवंबर से पहले उत्तराखंड में भाजपा ने कितने सक्रिय सदस्य बनाए, इसको लेकर के आंकड़ा स्पष्ट हो पाएगा.

जिला कार्यालयों पर टंगेगी सक्रिय सदस्यों की सूची

संगठन पर्व के दूसरे चरण की शुरुआत को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि पार्टी ने पहले चरण में उत्तराखंड में अपने लक्ष्य मुताबिक 20 लाख से ज्यादा प्राथमिक सदस्य बनाए हैं. साथ ही अब दूसरे चरण में पार्टी अपने सक्रिय सदस्यों पर फोकस करेगी. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि जो लोग पार्टी में सक्रिय सदस्य बने हैं, वही संगठन पर्व के आगे के कार्यक्रमों में भाग ले पाएंगे. साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी के साथ-साथ सक्रिय सदस्य प्रदेश और केंद्रीय संगठन चुनाव में अपनी भूमिका निभा पायेंगे.

इतने बूथों पर जाएगी चुनाव टोली

महेंद्र भट्ट ने बताया कि इसी तरह से पार्टी लगातार अगले चरण में प्रवेश करते हुए दिसंबर तक अपने नए अध्यक्ष के चुनाव के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है. उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान के बाद संगठन चुनाव को लेकर उत्तराखंड के 11,000 से ज्यादा बूथों पर चुनाव टोली जाएगी. इस तरह से बूथ अध्यक्ष से लेकर मंडल अध्यक्ष और फिर जिला अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और केंद्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का चुनाव लोकतांत्रिक कार्य प्रणाली के साथ संपन्न किया जाएगा.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *