Nirbhik Nazar

हॉस्पिटल का मकसद मध्यम व्यक्ति को भी बेहतर चिकित्सा, 7 मार्च को सांसद करेंगे “विभूति सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल” का शुभारंभ

ब्यूरो रिपोर्ट

देहरादून: विश्वकर्मा धनवंतरी सम्मान से सम्मानित डॉ अमर हॉस्पिटल का मकसद  है कि आम आदमी  खासकर मध्यम वर्गीय व्यक्ति  को भी बेहतर चिकित्सा हॉस्पिटल खोलकर करेंगे लोगों की मदद, 7 मार्च को होगा उद्धघाटन। विभूति सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ 7 मार्च को देहरादून के मेहू वाला में किया जायेगा  50 बिस्तरों सहित आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं वाले हॉस्पिटल के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के  रूप मे  राज्यसभा सांसद नरेश बंसल एवं देहरादून के महापौर सुनील उनियाल गामा शामिल होंगे। हॉस्पिटल का मकसद  है कि आम आदमी  खासकर मध्यम वर्गीय व्यक्ति  को भी बेहतर चिकित्सा सेवाएं और  सुविधाएं मिल सके इसके लिए हॉस्पिटल आगे उन्हें सपोर्ट भी करेगा।

हॉस्पिटल के वरिष्ठ यूरो  सर्जन डॉ अमर कुमार ने बताया कि यहां उपलब्ध आधुनिक चिकित्सा उपकरणों एवं चिकित्सकों के कौशल से बीमार  किडनी रोगी के स्वास्थ्य को फिर से बेहतर करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।  डॉ. अमर  का कहना है  हॉस्पिटल में आउटडोर सुविधा के साथ मरीजों को भर्ती करने की सुविधा एवं रक्त तथा पेशाब से सम्बन्धित समस्त प्रकार की जांचें भी अत्याधुनिक मशीनों द्वारा हॉस्पिटल परिसर में स्थित लैब में उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा की जब विज्ञान  चाहे कितनी भी तरक्की कर ले, तब भी मनुष्य प्रकृति एवं ईश्वर के ऊपर नहीं है। कई बार बीमारी की गंभीरता, बीमारी की अवस्था, मरीज स्वयं की प्रतिकार क्षमता आदि की वजह से तमाम कोशिशों के बावजूद भी हमें हार माननी पड़ती है। बीमारी न हो इसके लिए यथा संभव प्रयास करें। डॉक्टर्स से मार्गदर्शन लें  और इलाज के दौरान अपने डॉक्टर पर पूरा भरोसा रखें। केवल वास्तविक उम्मीद रख उन्हें आपकी मदद करने का प्रयास करने दें।

बताते चलें कि उत्तराखंड में कोविड-19 के बढ़ते  संक्रमण को देखते हुए मरीजों के बेहतर उपचार के लिए विभूति स्पेशलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ किया जा रहा है जिसका उद्घाटन राज्यसभा सांसद नरेश बंसल  एवं देहरादून के महापौर   सुनील उनियाल गामा करेंगे ।

कोरोना covid बीमारी में किडनी रोग  से पीड़ित मरीजों के स्वास्थ्य की देखभाल क्या करें क्या ना करें और कैसे रखें अपने स्वास्थ्य का ध्यान इन सभी मुद्दों पर वरिष्ठ यूरो सर्जन डॉ अमर कुमार ने ऑल इंडिया रेडियो देहरादून संवाददाता से बात की जो आप नीचे दिये गए लिंक पर क्लिक करके सुन सकते हैं । 
nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *