Nirbhik Nazar

CM धामी ने किया ‘इनोवेशन इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी’ थीम पर आयोजित हो रहे युवा महोत्सव का शुभारंभ, नेशनल गेम्स से जुड़ी 6 योजनाओं का भी लोकार्पण किया

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2024-25 का शुभारम्भ किया. इस अवसर पर सीएम धामी ने ₹ 87 करोड़ की कुल 6 योजनाओं का लोकार्पण किया. उन्होंने राज्य स्तरीय पिटठू प्रतियोगिता का भी शुभारंभ किया. इसके साथ ही राष्ट्रीय खेलों के लिए नेशनल गेम्स उत्तराखंड वॉलंटियर पोर्टल का शुभारंभ भी सीएम धामी ने किया.

मुख्यमंत्री ने कहा इस वर्ष युवा महोत्सव का आयोजन ‘इनोवेशन इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी’ थीम के तहत किया जा रहा है. हमारे युवा नवीनतम तकनीकों को सीखने के साथ ही अपने को विकसित करने में सक्षम होंगे. महोत्सव में ‘स्पोर्ट्स साइंस’ जैसे नवाचार पर विशेष फोकस किया गया है, जो हमारे खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय खेलों में पदक तालिका में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होगा. उन्होंने कहा हमारे राज्य को 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेज़बानी का अवसर प्राप्त हुआ है। जो सभी के लिए गर्व का विषय है.

मुख्यमंत्री ने कहा युवा महोत्सव में हमारी समृद्ध लोक संस्कृति एवं विभिन्न विषयों पर कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं. जिसमें प्रतिभाग करने के लिए ब्लॉक स्तर से भी युवा प्रतिभाओं को अवसर प्राप्त हुए हैं, जिससे हमारे ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को विशेष लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा देवभूमि की युवा शक्ति प्रतिभाशाली, सक्षम एंव अत्यंत मेहनती भी है. प्रदेश के युवाओं ने हर क्षेत्र में अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है.

मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार ने राज्य में खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए विशिष्ट खेल नीति बनाई है. राज्य के खिलाड़ियों को पदक अर्जित करने पर नकद पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है. विशिष्ठ खिलाड़ियों को देवभूमि “उत्तराखण्ड खेल रत्न” से भी सम्मानित किया जा रहा है. राज्य सरकार कोच और प्रशिक्षकों को भी सम्मानित करने के लिए देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य अवार्ड भी प्रदान कर रही है.

इस दौरान सीएम धामी ने स्पोर्टस कालेज रायपुर में 200 बेड का हॉस्टल, बहुउद्देशीय हॉल, बॉक्सिंग हॉल का उच्चीकरण, हरिद्वार में बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण, हरिद्वार स्टेडियम में दर्शक दिर्घा पार्किंग का निर्माण एंव परेड ग्राउण्ड खेल परिसर के अन्तर्गत रोलर स्केटिंग रिंग का लोकार्पण किया. साथ ही उन्होंने राज्य स्तरीय पिटठू प्रतियोगिता का भी शुभारंभ किया. इसके साथ ही राष्ट्रीय खेलों के लिए नेशनल गेम्स उत्तराखंड वॉलंटियर पोर्टल का शुभारंभ भी सीएम धामी ने किया.

इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा अगले साल जनवरी में होने जा रहे राष्ट्रीय खेलों के लिए राज्य सरकार तैयार है. अन्य कार्यक्रमों की भांति ही राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी से उत्तराखंड का मान सम्मान बढ़ेगा. उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हमेशा युवा एवं महिलाओं के विकास को मुख्य केंद्र में रखा है. उन्होंने कहा युवा कल्याण जल्द ही युवा नीति बनाने पर कार्य करेगा.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *