Nirbhik Nazar

लोक निर्माण विभाग के माध्यम से 1586 किलोमीटर सड़क की दशा में किया जाएगा सुधार, 43 पुलों का होगा निर्माण

ब्यूरो रिपोर्ट

देहारादून: पहाड़ों की जीवन रेखा यानि सड़कों की कायाकल्प का दिन दूर नहीं जिसके दम पर पर विकास होता है। उत्तराखंड मे लोग अक्सर पहाड़ों के ऊबड़ खाबड़ रास्तों को पार करके बाजार तक पहुँचते हैं लेकिन वो दिन दूर नहीं जब उत्तराखंड के अधिकतर गाँव सड़कों से जुड़ जाएंगे और उत्तराखंड के विकास मे लोक निर्माण विभाग चार चंद लगा देगा। इस बजट में भी सड़कों पर विशेष फोकस किया गया है। सरकार ने तय किया है कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में लोक निर्माण विभाग के माध्यम से 1586 किलोमीटर सड़क की दशा में सुधार किया जाएगा। बजटीय प्रविधानों के मुताबिक आगामी वित्तीय वर्ष में 843 किमी सड़क का नवनिर्माण किया जाएगा, जबकि 743 किमी सड़क का पुनर्निर्माण होगा। 43 पुलों के निर्माण का लक्ष्य भी रखा गया है। वहीं, 120 गांवों को सड़कों से जोड़ा जाएगा। इसके लिए 1511 करोड़ 29 लाख रुपये का प्रविधान किया गया है।बजट में बताया गया है कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में तीन हजार किमी से अधिक सड़क पर नवीनीकरण के काम किए जा चुके हैं। इसके साथ ही 243 पुलों का निर्माण भी किया जा चुका है।

सड़क सुविधा में यह काम भी होंगे 

-देहरादून और हरिद्वार में बाहरी वाहनों का दबाव शहर में कम करने के लिए ङ्क्षरग रोड बनाई जाएगी। इस संबंध में सर्वे चल रहा है।

-हर ब्लॉक मुख्यालय डबल लेन सड़क से जुड़ेगा, ताकि विकास की गतिविधियों में तेजी लाई जा सके।

-विशेष आयोजनागत सहायता से देहरादून में भंडारीबाग रेलवे ओवर ब्रिज का कार्य किया जाएगा। इसका सर्वे किया जा रहा है।

-प्रदेश के विभिन्न मार्गों के सुदृढ़ीकरण के लिए 340 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। ये सभी कार्य 31 मार्च तक पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है।

300 करोड़ से बनेगा दून-मसूरी रोपवे

सड़क, रेल और हवाई परिवहन के साथ रोपवे आधारित परिवहन सेवा का भी विशेष महत्व है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए दून को मसूरी से रोपवे के माध्यम से जोड़ा जाएगा। यह रोपवे दुनिया के पांच सबसे लंबे रोपवे में से एक होगा। रोपवे का निर्माण पीपीपी मोड में किया जाएगा। इसके लिए प्राइवेट पार्टनर का भी चयन कर लिया गया है। परियोजना में करीब 300 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। इसी तरह कद्दूखाल से सुरकंडा देवी मंदिर, ठुल्लीगाड से पूर्णागिरी देवी मंदिर, केदारनाथ, नैनीताल, भैरवगढ़ी और कालेश्वर मंदिर क्षेत्र में भी रोपवे निर्माण की योजना पर काम किया जा रहा है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *