Nirbhik Nazar

सीएम आवास में सादगी से मनाया गया इगास पर्व, धामी ने भेलो खेलकर की प्रदेशवासियों की उन्नति की कामना, कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

देहरादून: मुख्यमंत्री आवास में बीती शाम लोकपर्व इगास बेहद सादगी से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूजा अर्चना एवं सुंदरकांड पाठ कर प्रदेश में सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने इगास पर्व पर भैलो पूजन कर भैलो भी खेला एवं ढोल दमाऊ भी बजाया। मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों को इगास की बधाई देते हुए कहा कि हमें अपनी लोक परम्पराओं एवं लोक संस्कृति को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि आज पूरा राज्य धूमधाम से इगास मना रहा है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी ने भी सभी प्रदेशवासियों को इगास की शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री जी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव ही है जो वो स्वयं इगास पर्व में सम्मलित हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने हमेशा उत्तराखण्ड के लोक पर्वों और यहां की संस्कृति को बढ़ावा दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक संस्कृति एवं लोक परम्परा देवभूमि की पहचान है। इगास का पर्व हमारे लिए बेहद विशेष है। इस लोक पर्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बीते कुछ साल से सार्वजनिक अवकाश की परम्परा भी शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मलेन में भी प्रवासी उत्तराखण्डियों से भी उन्होंने अपने गांव में जाकर लोक पर्व को मनाने का आग्रह किया था।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *