Nirbhik Nazar

झारखंड मे अब 8 घंटे करना होगा पुलिसकर्मियों को काम और हफ्ते मे 1 दिन आराम !

रांची ब्यूरो

रांची:  झारखंड पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत मिली है, अब झारखंड के पुलिसकर्मी 24 घंटे की जगह 8 घंटे की ड्यूटी करेंगे। वहीं, सप्ताह में एक दिन छुट्टी भी मिलेगी। इस संबंध में महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड के ऑफिस से राज्य के सभी SSP और SP को पत्र भेजा गया है। पुलिस रिफॉर्म्स के लिए गठित मुसहरी कमेटी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए आरक्षी कोटि के पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत दी गयी है। अब इन पुलिसकर्मियों को 24 घंटे की जगह 8-8 घंटे की ड्यूटी रहेगी, वहीं सप्ताह में एक दिन अवकाश भी मिलेगा।

झारखंड में सरकार ने पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत देते हुए हफ्ते में छह दिन ड्यूटी और एक दिन वीक ऑफ का सिस्‍टम लागू करने का फैसला किया है। इस नए नियम को लागू करने के लिए राज्य के डीजीपी नीरज सिंह के निर्देश पर आईजी मुख्यालय ने पुलिस कप्‍तानों को पत्र भेजा है। झारखंड के आरक्षी स्‍तर के पुलिसकर्मियों को सरकार के इस फैसले से बड़ी राहत मिली है। पुलिस सुधारों के लिए गठित मुसहरी कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर यह फैसला लिया गया है। नए आदेश के मुताबिक अब पुलिसकर्मियों को 24 घंटे की बजाए आठ-आठ घंटे की ड्यूटी करनी होगी। हफ्ते में एक दिन छुट्टी भी मिलेगी। गुरुवार को झारखंड पुलिस के आरक्षी कोटि के पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत दी गयी है।

मुसहरी कमेटी ने राज्‍य में पुलिस सुधारों के लिए 49 बिन्‍दुओं पर अनुशंसा की थी। इन्‍हीं में से एक आरक्षी स्‍तर के पुलिसकर्मियों से शिफ्ट आधारित ड्यूटी लेने की सिफारिश भी थी। गौरतलब है कि इससे पहले यह योजना कारगर नहीं हो सकी थी क्योकि उस दौरान राज्य में पुलिस कर्मियों की काफी कमी थी। फरवरी 2019 में तत्कालीन डीजीपी डीके पांडेय ने यही आदेश जारी किया था। आदेश में कहा गया था कि सभी पुलिस कर्मियों से केवल 8 घण्टे की ड्यूटी ली जाए। उन्हें सप्ताह में एक दिन की छुट्टी दी जाए। इस सहूलियत की वजह बताते हुए उन्‍होंने कहा था कि पुलिस कर्मियों से 8 घण्टे से ज्यादा काम कराने पर उनकी कार्यक्षमता घटती है। साथ ही उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से वह तनाव ग्रस्त हो जाते हैं। तब यह योजना सफल नहीं हो पाई थी। इसके पीछे असफल होने के कई कारण भी बताए गए थे। जिसमे से एक कारण यह था कि उस वक्‍त पुलिस बल की काफी कमी थी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *