Nirbhik Nazar

CM धामी ने यूकेडी नेता त्रिवेंद्र पंवार को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर शोक संवेदनाएं की व्यक्त, त्रिवेन्द्र की सड़क हादसे मे हुई मौत

ऋषिकेश: नटराज चौक के पास भीषण दुर्घटना में यूकेडी नेता व राज्य आंदोलनकारी त्रिवेंद्र पंवार समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। बुधवार सुबह सीएम धामी यूकेडी नेता त्रिवेंद्र पंवार के घर पहुंचे। उन्होंने हादसे पर दुख जताते हुए परिवार को ढांढस बंधाया। सीएम धामी ने कहा कि त्रिवेंद्र पंवार का जाना एक अपूर्णीय क्षति है। दुर्घटना की जांच के आदेश पूर्व में ही दिए जा चुके हैं। सीएम ने कहा की ऋषिकेश में ट्रांसपोर्ट नगर के लिए सभी तैयारियां हो चुकी हैं। पार्किंग के लिए भी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। सोमवार को त्रिवेंद्र पंवार का पार्थिव शरीर एम्स से देहरादून रोड स्थित उनके आवास पर लाया गया था। जहां कार्यकर्ताओं व स्थानीय निवासियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्णानंद घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे आलोक पंवार ने मुखाग्नि दी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *