Nirbhik Nazar

उत्तराखंड सरकार मे राजनीतिक हलचल तेज, भाजपा कोर कमेटी की बैठक शुरू, हरीश रावत ने किया ये तंज़

ब्यूरो रिपोर्ट

देहारादून: उत्तराखंड की राजनीति में हलचल पैदा हो गई। आज बीजापुर गेस्ट हाउस में भाजपा कोर कमेटी की बैठक शुरू हो गई है। इसमें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर्यवेक्षक रमन सिंह, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, महामंत्री संगठन अजय कुमार और कबीना मंत्री धन सिंह रावत मौजूद हैं। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में चल रहे विधान सभा सत्र से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी देहरादून पहुंचे। बता दें कि प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप की बैठक को लेकर तरह-तरह की अटकलें हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कोर ग्रुप की बैठक आज शनिवार को आयोजित होगी। वरिष्ठ भाजपा नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर्यवेक्षक के रूप में बैठक में शामिल हो रहे हैं। दून स्थित बीजापुर गेस्ट हाउस पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने उनका स्वागत किया। वहीं, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, अजय भट्ट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल भी बीजापुर गेस्ट हाउस पहुंच गए हैं।

एक तरफ जहां राज्य मे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है वहीं कांग्रेस के महासचिव और पौरव मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा है “#उत्तराखंड में फिर #राजनैतिक_अस्थिरता की चर्चाएं हैं, कुछ लोग #दिल्ली में तो, कोई #मुंबई में नाह-धोकर के तैयार और राज्य का अस्थिरता के आगोश में जाना, लगता है तयशुदा नियति बन चुकी है। #भाजपा के पास अपनी अक्षमता का एक ही जवाब है चेहरा बदलना, धन्य है भाजपा। क्या फार्मूला निकाला जन कल्याण का? उत्तराखंड, #राजनैतिक अस्थिरता के लिए भाजपा को कभी #माफ नहीं करेगा।

लेकिन हरीश रावत शायद इस बात को भूल गए हैं की कांग्रेस की सरकार मे भी कई बार अस्थिरता हुई है जिसका खामियाजा पार्टी के साथ साथ जनता को भी भुगतना पड़ा है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *