Nirbhik Nazar

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के सड़कों एवं पुलों के निर्माण हेतु स्वीकृत की 66.12 करोड की धनराशि।

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के सड़कों एवं पुलों के निर्माण हेतु 66.12 करोड की धनराशि स्वीकृत की है। स्वीकृत धनराशि के तहत जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र कालाढूंगी के अंतर्गत पनचक्की चौराहे से कमलुवागांजा 8.200 कि0मी0 लम्बी नहर कवरिंग का कार्य एवं चौफुला चौराहे से कठघरियां चौराहे तक 3.100 किमी, कुल लम्बाई 3.800 किमी तक के निर्माण हेतु 12.45 करोड, विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के अंतर्गत कालसन ठांठा मोटर मार्ग से बनोली सुदर्का, ठांठा मोटर मार्गों का सुधारीकरण का कार्य हेतु 3.46 करोड, जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र विकासनगर के लम्बरपुर से लांघा मोटर मार्ग को डेढ़ लेन (5.50 मीटर) से दो लेन (7.00 मीटर) में डी0बी0एम० एवं बी0सी0 द्वारा चौड़ीकरण एवं सुधारीकरण का कार्य हेतु 10.86 करोड, जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र जागेश्वर में पोखरी-बैगनिया व पोखरी बिनवाल हेतु चायखान से बलिया होते हुए सम्पर्क मार्ग के किमी० 01 से 9 में डामरीकरण एवं सुधारीकरण का कार्य हेतु 6.38 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री घोषणा के तहत जनपद चम्पावत की विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में शहीद शिरोमणि चिल्कोटी(गौडी-किमतोली) मोटर मार्ग के सुधारीकरण कार्य हेतु 9.58 करोड, जनपद चंपावत के विधानसभा क्षेत्र चंपावत में टनकपुर के आन्तरिक मार्गों का हॉटमिक्स डी.बी.एम./बी.सी.द्वारा सुधारीकरण कार्य हेतु 5.98 करोड की स्वीकृति प्रदान की है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *