Nirbhik Nazar

4 IAS अफसरों सहित बिहार प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों का ट्रांसफर, यहाँ देखिये कौन कहाँ गया।

ब्यूरो रिपोर्ट

पटना: बिहार के 4 आईएएस अधिकारियों समेत बिहार प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। भवन निर्माण विभाग के विशेष सचिव सतीश कुमार सिंह को नगर विकास एवं आवास विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। गृह विभाग ने संयुक्त सचिव विमलेश कुमार झा को सामान्य प्रशासन विभाग का विशेष सचिव संयुक्त सचिव बनाया गया है। कला संस्कृति विभाग के अपर सचिव अनिमेष कुमार पाराशर को राज्य स्वास्थ्य समिति का अपर कार्यपालक निदेशक बनाया गया है। करुणा कुमारी को राज्य स्वास्थ्य समिति से स्थानांतरित कर अपर सचिव कला संस्कृति विभाग में पदस्थापित किया गया है। ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव संजय कुमार सिंह को राजस्व पर्षद का सचिव बनाया गया है।

मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव अनिमेष पांडेय को स्थानांतरित कर गृह विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है। वहीं सूचना जनसंपर्क विभाग में संयुक्त सचिव यशस्पति मिश्रा को उप निदेशक ब्रेडा, दलसिंहसराय के अपर अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार को मुख्यमंत्री सचिवालय में ओएसडी बनाया गया है।   किशलय श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री सचिवालय में ओएसडी के पद पर पदस्थापित किया गया है। बेनीपुर के अपर एसडीओ विकास कुमार को ओएसडी सूचना जनसंपर्क विभाग, डेहरी के अपर अनुमंडल पदाधिकारी विवेक चंद्र पटेल को मुख्यमंत्री सचिवालय में ओएसडी, गोपालगंज सदर के अपर अनुमंडल पदाधिकारी सूर्य प्रकाश गुप्ता को भी मुख्यमंत्री सचिवालय में ओएसडी बनाया गया है। इस संबंध में शनिवार 6 मार्च 2021 को सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दिया गया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *