ब्यूरो रिपोर्ट
देहरादून: उत्तराखंड मे सीएम बदलने का जो भ्रम लोग फैला रहे थे उस पर उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने विराम लगा दी या है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने उत्तराखंड में किसी तरह से नेतृत्व परिवर्तन से इन्कार किया है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार के चार साल के कार्यक्रम को लेकर कोर ग्रुप में चर्चा की गई है। भगत ने मीडिया से कहा कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री नहीं बदला जा रहा है, मुख्यमंत्री ठीक काम कर रहे हैं। भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में त्रिवेंद्र सरकार के 4 साल का कार्यकाल पूरे होने को लेकर चर्चा हुई। भाजपा कोर कमेटी की बैठक सम्पन्न हो गई है। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत कहा कि 18 मार्च को त्रिवेंद्र सरकार के 4 साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है। बैठक में उस चर्चा हुई। सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बदलने को लेकर बैठक मे कोई चर्चा नहीं हुई। वह बैठक का मुद्दा था ही नहीं और न ही भाजपा विधायकों में किसी भी तरह का कोई मनमुटाव है। सरकार और मुख्यमंत्री अच्छा काम कर रहे हैं।
