Nirbhik Nazar

हरीश रावत ने कंधे पर गैस सिलेन्डर रख रस्सी से खींचा ऑटो रिक्शा, पढ़िये आखिर क्यों अपनाया हरदा ने ये रूप

 ब्यूरो रिपोर्ट

देहारादून: देशभर में पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलिंडर की बढ़ी कीमतों से लोग परेशान हैं। कई राजनीतिक दल देश मे बढ़ती मंहगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ लामबंद हैं। और लगातार पुरे देश मे प्रदर्शन चल रहे हैं। और देश बढ़ रही महगाई का अनोखे तरीकों से विरोध कर रहे हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने थोड़ा अलग अंदाज में अपना विरोध जताया। उन्होंने राजधानी देहरादून में रस्सी के सहारे ऑटो रिक्शा को बांधकर कांग्रेस भवन से लेकर गांधी पार्क तक हाथों से खींचा। साथ ही रावत ने गैस सिलिंडर को भी अपने कंधे पर रखकर बढ़ी कीमतों का विरोध किया। हरीश रावत ने अपने इस अनोखे विरोध की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिसमें उन्होंने बताया है कि महंगाई के विरोध में चल रहे अभियान में शामिल होकर उन्होंने ऐसा किया।

रावत ने सोशल मीडिया पर लिखा

“आज राजीव भवन राजपुर रोड, देहरादून से गांधी पार्क, देहरादून तक माननीया सोनिया गांधी जी और माननीय राहुल जी के नेतृत्व में महंगाई के विरुद्ध विशेष तौर पर गैस, पेट्रोल और डीजल के दामों में हुई वृद्धि को वापस लेने के लिये चलाये जा रहे महा अभियान में मैं कांग्रेस भवन से एक ऑटो रिक्शे को अपने हाथों से खींचकर गांधी पार्क तक लेकर गया और गांधी पार्क पर एक “गैस सिलेंडर” को कंधे में रखकर गैस, डीजल और पेट्रोल के दामों में लगातार वृद्धि, कमरतोड़ वृद्धि के विरोध में अपना प्रदर्शन/आक्रोश दर्ज किया।”

कांग्रेस नेता हरीश रावत के साथ इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के कई बडे़ नेता शामिल रहे. जिनमें पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल और शूरवीर सजवाण जैसे अन्य नेता शामिल थे. सभी नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द तेल और एलपीजी की कीमतों में कटौती की मांग की।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *