Nirbhik Nazar

टवेरा वाहन लूटकांड का खुलासा,5 लुटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे,देशी कट्टा सहित कई लूटी सामान बरामद

पुलवामा हमलाः अहमद पटेल ने BJP पर साधा निशाना, कहा- भाषण देने में अच्छी है पार्टी

भभुआ/कैमूर – कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र से 31 जुलाई को टवेरा गाड़ी लूटने के मामले में रोहतास और औरंगाबाद जिले के कुल 5 शातिर लुटेरे को गिरफ्तार करने में कैमूर पुलिस को सफलता मिली है। इनके पास से लूटी गई टवेरा गाड़ी, ब्रेजा कार, एक देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, एक किलो गांजा, एक बाइक, 6 मोबाइल ,और एक लैपटॉप को बरामद किया गया है। इस लूटकांड का खुलासा कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने मोहनियां थाने में प्रेसवार्ता कर जनाकारी दी।

कैमूर एसपी ने बताया कि 31 जुलाई को मोहनिया कोचस पथ से विनोद कुमार नाम के एक व्यक्ति की टवेरा गाड़ी की लूट हुई थी। जहां जीपीएस लोकेशन के आधार पर उस गाड़ी को औरंगाबाद जिला से बरामद किया गया। वही पुलिस ने वैज्ञानिक अनुंसधान के आधार पर पांच लोगों की गिरफ्तारी की गई। जिसने पूछताछ के क्रम में और लोगों का नाम बताया गया। जिसके आधार पर औरंगाबाद जिले के चार और रोहतास जिले के नोखा से एक लुटेरे को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में सरोज सिंह कुख्यात डकैत है।

जिस पर औरंगाबाद और गया जिले के लगभग आधा दर्जन थानों में मामले दर्ज हैं। वही कुंदन सिंह लूट और डकैती के कई कांडों में संलिप्त रहा है।बताया जाता है कि गिरफ्तार लुटेरे सड़क पर चलती गाड़ी को निशाना बनाकर दूसरे जिले व राज्यों में बेच देते थे। ये लोग बिहार के साथ-साथ झारखंड मे भी लूटपाट की घटना को अंजाम देते हैं। उनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है।इनके और सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है ।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *