Nirbhik Nazar

EVM का जिन्न फिर बाहर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बोले, केंद्र को ईवीएम पर भरोसा, जनता की नाराजगी से केंद्र परेशान नहीं

ब्यूरो रिपोर्ट

नई दिल्ली: एक बार फिर इवीएम का जिन्न चिराग से बाहर निकाल कर आ गया है। जहां सालों से विपक्ष भाजपा की जीत को इवीएम मे गड़बड़ी मानकर आँकता रहा है वहीं एक बार फिर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने इवीएम पर दिये गए बयान को लेकर सुर्खियों मे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को कहा कि नए कृषि कानूनों और ईंधन की बढ़ती कीमतों पर जनता की नाराजगी को लेकर केन्द्र सरकार परेशान नहीं है क्योंकि भगवा पार्टी को चुनाव जीतने के लिये ईवीएम पर भरोसा है।

केन्द्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के 100 दिन पूरे होने पर दिग्विजय अपनी बाजू पर काली पट्टी बांध कर शाजापुर जिले के जयहेड़ा में संवाददाता सम्मेलन कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘ नवंबर माह में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 594 रुपये थी, जो अब बढ़कर 890 रुपये हो गयी है। केन्द्र सरकार की उज्जवला योजना के 80 प्रतिशत से अधिक लाभार्थी इसे खरीदने में असमर्थ हैं।’’ मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के शासन में पेट्रोल और डीजल पर केन्द्रीय उत्पाद शुक्ल 10 गुना तक बढ़ गया है। इससे मंहगाई में वृद्धि हुई है और लोगों को बहुत तकलीफ हो रही है। उन्होंने कहा, ‘‘लोगों के बीच नाराजगी देखकर नेता ङ्क्षचतित हो जाते हैं, लेकिन भाजपा इससे प्रभावित नहीं है क्योंकि वह ईवीएम पर निर्भर है।’’

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *