Nirbhik Nazar

नरेंद्रनगर विधानसभा में खुला AAP का कार्यालय, जिला प्रभारी ने किया उद्घाटन

ब्यूरो रिपोर्ट

टिहरी: नरेंद्रनगर विधानसभा में आप के कार्यालय खुला,आप जोन प्रभारी हर्षित नौटियाल ने आप कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान हर्षित नौटियाल ने कहा ,उत्तराखंड में भी केजरीवाल सदस्यता अभियान को मिल रही अपार सफलता को देखते हुए आप ने नरेंद्रनगर विधानसभा में भी अपना कार्यालय खोला जिससे आप की नीतियों और विचार को आराम से जनता तक पहुंचाया जा सके । आप का नरेंद्रनगर विधानसभा कार्यालय कैलाश गेट,यशपाल भवन ,भजन गढ़ रोड पर खोला गया । इस दौरान जिला प्रभारी हर्षित नौटियाल के साथ ,मौके पर एडवोकेट सूरत सिंह  रौतेला, एडवोकेट राजेंद्र सिंह कालूरा, एडवोकेट लाल सिंह मटेला, एडवोकेट राजेंद्र सिंह  रौतेला, एडवोकेट संजय कंसवाल   एडवोकेट उत्तम सिंह पुरसोड़ा, गब्बर सिंह बंगारी, कैलाश व्यास समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे ।

इस दौरान सूरत सिंह रौतेला ने कहा,आप की नीतियों से प्रभावित होकर रोजाना कई लोग पार्टी से जुड़ कर पार्टियों की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम कर रहे है। आप को बेहतर और एकमात्र विकल्प बताते हुए रौतेला ने कहा ,आगामी विधानसभा चुनावों में आप एक बेहतर विकल्प के तौर पर उत्तराखंड की जनता की पहली पसंद बनेगी और 2022 में आप की उत्तराखंड में सरकार बनेगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *