Nirbhik Nazar

नेतृत्व परिवर्तन परिवर्तन से BJP के पाप नहीं धुलेंगे, भाजपा सरकार का मन गैरसैंण में नहीं लगता – प्रीतम सिंह

ब्यूरो रिपोर्ट

देहारादून: कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि मात्र नेतृत्व परिवर्तन से भाजपा के पाप धुलने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अब तक विपक्ष सरकार के चार साल के कार्यकाल को असफल बता रहा था, अब सत्ताधारी दल के विधायकों ने भी इस पर मुहर लगा दी है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में रविवार को पत्रकारों से मुखातिब प्रीतम सिंह ने कहा कि नेतृत्व परिवर्तन भाजपा का अंदरूनी मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने उत्तराखंड की जनता का अपमान किया है। जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत एवं डबल इंजन वाली सरकार दी, लेकिन कदम-कदम पर जनता को निराशा मिली है। बेरोजगारी से युवा वर्ग निराश है। महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहे हैं।

प्रीतम सिंह ने कहा  सरकार द्वारा गैरसैण में 10 दिन के बजट सत्र को मात्र छह दिन में निपटा दिया। अब यह बात साबित हो गई कि भाजपा सरकार का मन गैरसैंण में नहीं लगता।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *