ब्यूरो रिपोर्ट
देहारादून: पार्टी के सियासी गलियारों में पर्यवेक्षक की रिपोर्ट पर केंद्रीय नेतृत्व के अगले कदम को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। उत्तराखंड की राजनीति में एकबार फिर से हलचल शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अचानक दिल्ली रवाना हुए हैं। सीएम जौलीग्रांट एयरपोर्ट से स्टेट प्लेन से दिल्ली जा रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक उनका राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात का कार्यक्रम है।वहीं इन चर्चाओं की बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सोमवार को दिल्ली रवाना हो गए हैं। उन्हें आज गैरसैंण में एक कार्यक्रम में शिरकत करनी थी।

Uttarakhand Chief Minister Trivendra Singh Rawat leaves from Dehradun for New Delhi.
"He will meet Central BJP leaders in Delhi," according to the chief minister's office.
(file photo) pic.twitter.com/3Vj1jmbFKZ
— ANI (@ANI) March 8, 2021
हालांकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने फिर कहा कि जो भी चर्चाएं हो रही हैं, वह मीडिया की उपज हैं। संगठन के स्तर पर ऐसी कोई बात नहीं है। उधर, केंद्रीय पर्यवेक्षक भेजे जाने के बहाने कांग्रेस को निशाना साधने का मौका मिल गया है।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने फिर सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा पर तंज किया कि ‘उत्तराखंड भाजपा में सत्ता की खुली लड़ाई, चिंताजनक स्थिति बयान कर रही है। कुछ उजाड़ू बल्द जिनको भाजपा पैसारूपी घास दिखाकर हमारे घर से चुराकर ले गई, उसका आनंद अब भाजपा को भी आ रहा है।