Nirbhik Nazar

कैमूर : दुर्गावती नदी में डूबने से 16 वर्षीय किशोरी की मौत,गांव में मचा कोहराम,परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

SP-BSP उत्तर प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में भी साथ लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

दुर्गावती/ कैमूर: बुधवार की शाम कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के सावठ गांव के पास दुर्गावती नदी में डूबने से 16 वर्षीय किशोरी की मौत हो गयी। जिसके बाद गांव में कोहराम मच गया और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक किशोरी का शव गुरुवार की सुबह दूसरे गांव में नदी के सहारे बह जाने के बाद मिला। मृतक किशोरी सावठ गांव के रमेश तिवारी की 16 वर्षीय पुत्री रिचा कुमारी बतायी जाती है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार की शाम मृतक किशोरी शौच के लिए गई हुई थी कि अचानक पैर फिसलने से नदी में गिर गई।वह नदी में गिरते ही तेज पानी की धार में बहने लगी।उसके साथ गांव की कुछ महिलाए भी गई हुई थीं। किशोरी के नदी में गिरने के बाद नदी की धारा में बह जाने की जानकारी उसके परिजनों को दी। जिसके बाद परिवार वालों ने खोजबीन शुरू कर दिया।

लेकिन अंधेरा होने के कारण कहीं अता-पता नहीं चल सका।लेकिन गुरुवार की सुबह हुआ तो पता चला कि अकोढ़ी गांव के पास दुर्गावती नदी के किनारे किशोरी का शव तैरते हुए ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना दुर्गावती पुलिस को दी।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। वही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के परिजनों को शव को सौंप दिया। 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *