Nirbhik Nazar

8 दिसंबर से होगा शीतकालीन चारधाम यात्रा का आगाज, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ, ओंकारेश्वर मंदिर में होगी पूजा

देहरादून: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2024 संपन्न हो चुकी है. अब उत्तराखंड सरकार शीतकाल यात्रा पर जोर दे रही है. उत्तराखंड में शीतकाल यात्रा को बढ़ावा देने के लिए न सिर्फ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी धार्मिक स्थलों पर जाकर श्रद्धालुओं को आमंत्रित करेंगे, बल्कि कैबिनेट मंत्री समेत अन्य नेता भी शीतकालीन धार्मिक स्थलों पर जाकर उन जगहों को प्रमोट भी करेंगे. इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आठ दिसंबर को रुद्रप्रयाग जिले में स्थित ऊखीमठ में बाबा केदार के दर्शन कर शीतकाल यात्रा का शुभारंभ करेंगे.

रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ में स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में ही बाबा केदार की शीतकालीना पूजा होती है. वहीं, पांडुकेश्वर में भगवान बदरी के दूत उद्धव मूर्ति की शीतकालीन पूजा-अर्चना की जाती है. इसके अलावा उत्तरकाशी जिले के खरसाली गांव में मां यमुनोत्री की शीतकालीन पूजा-अर्चना होती है. इसी के साथ उत्तरकाशी जिले में ही भागीरथी नदी के किनारे बसे मुखबा गांव में मां गंगोत्री की शीतकालीन पूजा-अर्चना होती है.

सरकार ने किया छूट का ऐलान: ये चोरों वो जगह पर जहां पर तीर्थयात्री चारधाम के मुख्य मंदिरों के कपाट बंद होने के बाद सर्दियों में पूजा-अर्चना कर सकते है. शीतकाल यात्रा को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को कुछ छूट भी दी है. यदि कोई पर्यटक या तीर्थयात्री जीएमवीएन (गढ़वाल मंडल विकास निगम) के गेस्ट हाउस में रुकता है तो रूम बुकिंग पर दस प्रतिशत की छूट दी जाएगी.

सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश: वहीं, मुख्यमंत्री अपर सचिव बंशीधर तिवारी ने बताया कि सर्दियों में चारधाम के कपाट बंद हो जाते है. इसके बाद चारधाम के देवी-देवाताओं की पूजा-अर्चना शीतकालीन गद्दी स्थल पर होती है. श्रद्धालु शीतकालीन गद्दी स्थल पर दर्शन कर भी पुण्य प्राप्त कर सकते हैं. इसीलिए सरकार की कोशिश चारोंधाम के शीतकालीन गद्दी स्थल को ज्यादा से प्रचार-प्रसार करने की है, ताकि सर्दियों में यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आए. इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री अपर सचिव बंशीधर तिवारी के मुताबिक आगामी 10 दिसंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शीतकालीन यात्रा को लेकर उच्च स्तरीय बैठक भी करने जा रहे हैं. 8 दिसंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रप्रयाग जा रहे हैं, जहां वो बाबा केदार के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में दर्शन भी करेंगे, और श्रद्धालुओं की शीतकालीन यात्रा के लिए आमंत्रित करेंगे.

ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में बाबा केदार के दर्शन करने के बाद सीएम जिला के विकास कार्यों की लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और फिर रुद्रप्रयाग जिले में ही रात्रि विश्राम करेंगे.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *