रांची ब्यूरो
रांची: एक समय में कहा जाता था कि राजनीति महिलाओं के बस की बात नहीं लेकिन झारखंड की बड़कागांव विधानसभा सीट से विधायक अंबा प्रसाद ने इन सभी बातों को गलत साबित कर दिखाया है। अंबा अब तक की झारखंड की सबसे कम उम्र की विधायक हैं। दरअसल, सोमवार को कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद घोड़े पर सवार होकर विधानसभा पहुंचीं। महिला विधायक को घोड़े पर सवार देख सभी विधानसभा के बाहर सभी लोग हैरान थे। वहीं, जब उनसे घोड़े पर सवार होकर विधानसभा पहुंचने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह घोड़ा उन्हें उपहार में मिला है। उन्होंने कहा, ‘यह घोड़ा मुझे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कर्नल (सेवानिवृत्त) रवि राठौर द्वारा उपहार में दिया गया है।’

राज्य में उन्हें हमेशा अपने उत्कृष्ट कमों के लिए जाना जाता है। इन्हीं कामों के कारण आज अंबा प्रसाद को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक अनोखा गिफ्ट मिला। अर्जुन पुरस्कार से नवाजे गए रिटायर्ड कर्नल रवि राठौड़ ने विधायक अंबा प्रसाद को एक खूबसूरत घोड़ा गिफ्ट किया है, और अंबा प्रसाद सोमवार को इसी घोड़े पर सवार हो कर विधानसभा पहुंची। हालांकि घोड़े को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई, लेकिन अंबा के इस अंदाज ने सबका दिल जीत लिया। बड़कागांव विधानसभा सीट से अंबा प्रसाद से पहले उनके पिता योगेंद्र साहू 2009 में और मां निर्मला देवी ने 2014 में चुनाव जीतकर विधायक बने थे और 2019 में अंबा ने इस जीत को बरकरार रखा।
Jharkhand: Congress MLA Amba Prasad arrives at the Assembly riding a horse in Ranchi.
"This horse has been gifted to me by Colonel (retired) Ravi Rathore on the occasion of #InternationalWomensDay," she says. pic.twitter.com/fwBnoAzAuG
— ANI (@ANI) March 8, 2021