Nirbhik Nazar

BJP विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने देखी प्रदेश की पहली जौनसारी फिल्म ‘मेरे गांव की बाट’ सरकार से की टैक्स फ्री करने की अपील

देहरादून: पहली जौनसारी फीचर फिल्म मेरे गांव की बाट को सिनेमा हॉल में भरपूर प्यार मिल रहा है आज विकासनगर से बीजेपी विधायक मुन्ना सिंह चौहान भी ये फिल्म देखने पहुंचे इस दौरान विधायक ने कहा कि राज्य सरकार क्षेत्रीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए आंचलिक फिल्मों के निर्माण और प्रचार प्रसार में पूरा सहयोग दे रही है। चौहान ने राज्य गठन के बाद पहली जौनसारी फीचर फिल्म का बनना सुखद बताया है।  उन्होंने फिल्म के कलाकारों की जमकर सराहना भी की साथ ही इस फिल्म को सरकार से टैक्स फ्री करने की मांग की ।

उन्होंने कहा कि इस फिल्म के जरिए जौनसार की समृद्ध संस्कृति, विरासत, रीति रिवाजों को देखने जानने का मौका मिलेगा उन्होंने दर्शकों से फिल्म देखने की अपील करते हुए कहा कि राज्य सरकार की तरफ से क्षेत्रीय बोली भाषाओं में बनी फिल्मों के निर्माण और प्रचार प्रसार में हर संभव मदद दी जा रही है ताकि  उत्तराखंड के स्थानीय लोग फिल्म निर्माण के क्षेत्र मे आगे बढ़ सकें।

वहीं चौहान की पत्नी व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु तोमर चौहान ने भी इस दौरान फिल्म देखि और कहा की फिल्म काफी शानदार बनी है आपको बता दें कि इससे पहले भी अभिनव चौहान ने गढ़वाली पिक्चर असगार में शानदार अभिनय किया था उत्तराखंड के अंदर अभिनव चौहान उभरते कलाकारों में से एक है इसी वजह से दर्शकों का प्यार उनको लगातार मिल रहा है।इस दौरान केएस चौहान, संयुक्त निदेशक, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, भी उपपस्थित्त रहे ।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *