Nirbhik Nazar

बिहार मे होली पर यात्रियों को तोहफा, चलीं स्पेशल 26 पैसेंजर ट्रेने, रेल मंत्री पीयूष गोयल ने किया ये ट्वीट

पटना ब्यूरो

पटना: रेल यात्रियों की सुविधाओं के लिए भारतीय रेलवे (Indian Railways) विभिन्न ट्रेनों का संचालन कर रहा है। अब होली से पहले रेलवे ने बिहार के यात्रियों को 13 जोड़ी यानी 26 पैसेंजर ट्रेनों की सौगात दी है।  रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट करके जानकारी दी कि बिहार में कई मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें शुरू हो रही हैं रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अपने ट्वीट में लिखा कि यात्रियों की सुविधाओं में और अधिक वृद्धि करते हुए भारतीय रेलवे द्वारा बिहार में अनेक स्थानों से मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों का संचालन आरंभ किया जा रहा है। इनमें आरा के लिए 2 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें भी शामिल हैं। वहीं, पूर्व मध्य रेलवे ने जानकारी दी कि आठ मार्च से अगली सूचना तक ये 13 जोड़ी ट्रेनें चलाई जाएंगी। बता दें कि पटना जंक्शन से जसीडीह, बरौनी, इसलामपुर और गया के बीच एक-एक जोड़ी ट्रेन चलेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए आठ मार्च से अगली सूचना तक 13 जोड़ी यानी 26 मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। रेल मंत्री ने उम्मीद जताई कि इन ट्रेनों के शुरू होने से यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक परिवहन की सुविधा मिलेगी।

ये हैं 26 स्पेशल ट्रेनें 

03203/03204 पटना-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-पटना मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन

03207/03208 बक्सर-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-बक्सर मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन

03223/03224 फतुहा-राजगीर-फतुहा मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन

03231/03232 दानापुर-राजगीर-दानापुर मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन

03263/03264 पटना-गया-पटना मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन

03265/03266 पटना-जसीडीह-पटना मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन

03269/03270 पटना-गया-पटना मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन

03275/03276 पटना-गया-पटना मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन

03283/03284 पटना-बरौनी-पटना मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन

03271/03272 पटना-इस्लामपुर-पटना मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन

05243/05244 समस्तीपुर-सहरसा-समस्तीपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन

05245/05246 सोनपुर-छपरा-सोनपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन

03277/03278 दानापुर-रघुनाथपुर-पटना मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन

बता दें कि इन ट्रेनों में सफर करने के लिए यात्रियों को कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन भी करना होगा। इसके तहत यात्रियों को अनिवार्य रूप से मास्क लगाना होगा। वहीं, सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन भी करना होगा। गौरतलब है कि कोरोना गाइडलाइंस का पालन नहीं करने वालों से रेलवे जुर्माना भी वसूल रहा है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *