Nirbhik Nazar

आंगनबाड़ी-आशा को 10, मंगल दल और एसएचजी को मिलेंगे 15-15 हजार रुपये – सीएम त्रिवेंद्र

ब्यूरो रिपोर्ट

देहारादून: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कोरोना काल में बेहतर काम के लिए आंगनबाड़ी कर्मियों, आशा वर्करों को दस-दस हजार रुपये और  महिला मंगल दलों तथा स्वयं सहायता समूहों को 15-15 हजार देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड काल में राज्य को सेवा देने वाली प्रत्येक आंगनबाड़ी और आशा कार्यकत्रियों को 10-10 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसी के साथ मुुख्यमंत्री ने सभी महिला मंगल दलों और महिला स्वयं सहायता समूहों को 15-15 हजार रुपये देने की भी घोषणा की। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली कार्यक्रम के कारण ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण-भराड़ीसैंण के किसान मैदान में आयोजित सम्मेलन में मुख्यमंत्री शरीक नहीं हो पाए। उन्होंने वर्चुअल माध्यम से सम्मेलन में मौजूद महिलाओं और अन्य लोगों को संबोधित किया।

इस कार्यक्रम में जिले के 156 स्वयं सहायता समूहों को 5.27 करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त कर्ज दिया गया। उच्च शिक्षा एवं सहकारिता राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कार्यक्रम में चमोली जनपद मे सब्जी व दुग्ध उत्पादन, बकरी पालन, झंगोरा, चावल पैकेजिंग, जूस और अचार पैकेजिंग से जुड़ी 11 महिला स्वयं सहायता समूहों को चेक बांटा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *