Nirbhik Nazar

दून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस: नजीबाबाद में स्टॉप से पहाड़ को भी सौगात, विस अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी

नजीबाबाद: देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का अब नजीबाबाद में भी स्टॉप होगा। इससे उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल के लोगों को भी फायदा मिलेगा। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंड़ूडी ने आज नजीबाबाद जंक्शन पर ठहराव के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया और ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि देहरादून और लखनऊ के बीच हमारी जनता काफी यात्रा करती है और लंबे समय से अच्छी ट्रेनों की जरूरत थी। इसी कड़ी में नवंबर माह से वंदे भारत ट्रेन शुरू हुई, लेकिन इसका ठहराव देहरादून के बाद हरिद्वार था। हमारे कोटद्वार इलाके के लोगों को यह ट्रेन पकड़ने हरिद्वार जाना पड़ता था। अब ट्रेन के नजीबाबाद में ठहराव से पहाड़ समेत कोटद्वार वासियों को बड़ी राहत मिलेगी। अब इस ट्रेन से हमारे लोग मात्र 8 घंटे 20 मिनट में देहरादून से लखनऊ के बीच का सफर तय करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरा देश रेलवे की कनेक्टिविटी से जुड़ा है। आज वंदे भारत एक्सप्रेस के नजीबाबाद ठहराव होने से हम भी उस कड़ी से जुड़ चुके है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव व गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी का धन्यवाद किया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *