Nirbhik Nazar

अल्मोड़ा मे आदमखोर गुलदार का कहर, पकड़े न जाने की दशा मे वन्यजीव प्रतिपालक ने दी गुलदार को मारने की अनुमति

ब्यूरो रिपोर्ट

अल्मोड़ा: ताड़ीखेत ब्लॉक के चमड़खान क्षेत्र में बुजुर्ग को मार डालने वाले गुलदार को आदमखोर घोषित कर दिया गया है। डीएफओ महातिम सिंह यादव की संस्तुति पर वन्यजीव प्रतिपालक ने उसे इंसानों के लिए खतरनाक समझते हुए शिकारियों को गुलदार को मारने के लिए अनुमति दे दी है। डीएफओ के अनुसार आक्रामक हो चुके गुलदार को पहले कैद करने का प्रयास किया जाएगा। ऐसा न होने की दशा में शिकारियों को जिम्मा दे दिया जाएगा। सोमवार को डीएफओ महातिम ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। उन्हीं की संस्तुति पर वन्यजीव प्रतिपालक ने गुलदार को खतरनाक घोषित कर उससे निपटने की अनुमति दे दी। एक पिंजरा लगा दिया गया है। दो और मंगाए हैं। रानीखेत वन प्रभाग के साथ ही मृदा संरक्षण से विशेषज्ञ कर्मचारियों को गश्त पर लगाया है।

आपको बता दें रविवार रात टाना रैली गाव के पं. रघुवर दत्त पंत (60) को गुलदार ने घर से कुछ ही दूर मार डाला था। वह अपने बड़े बेटे प्रकाश के साथ बाजार से लौट रहे थे। गुलदार उन्हें घसीट कर करीब 500 मीटर दूर ले गया। बेटे के चीख पुकार मचाने पर ग्रामीण लाठी डंडे लेकर बचाने दौड़े मगर रघुवर दत्त दम तोड़ चुके थे। देर रात तक गांव में कोहराम रहा। वन क्षेत्राधिकारी हरीश टम्टा व राजस्व उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार ने कैंप किया। मृतक के परिजनों को फौरी तौर पर 50 हजार का मुआवजा दे दिया है। शेष 3.50 लाख रुपया सप्ताह भर में दिला दिया जाएगा। गुलदार की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *