ब्यूरो रिपोर्ट
हरिद्वार: महाशिवरात्रि का पर्व नजदीक है लोगों को उम्मीद थी की हरिद्वार जाने के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा लेकिन कोरोना के चलते लोगों की उम्मीद पूरी नहीं हो पाई। स्टेशन अधीक्षक हरिद्वार एमके सिंह ने बताया कि रेलवे की ओर से अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन नहीं किया जाएगा। रूटीन की ट्रेनों में आरक्षित टिकट पर ही श्रद्धालु सफर कर पाएंगे। यात्रियों के लिए 72 घंटे पूर्व की निगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट भी जरूरी है। अब तक के चार पर्व स्नानों पर भी रेलवे की ओर से अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन नहीं किया गया। पर्व स्नानों पर रेलवे प्रशासन की ओर से इमरजेंसी में चार रैक रिजर्व रखे गए। रूटीन की ट्रेनों में अपेक्षित भीड़ न होने के चलते रेलवे प्रशासन को रिजर्व रखे गए रैक की जरूरत नहीं पड़ी। अब 11 मार्च को महाशिवरात्रि स्नान पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना जताई जा रही है। चूंकि इस स्नान पर सातों संन्यासी अखाड़े भी स्नान करेंगे। हालांकि पूर्व के स्नान पर्वों की भांति महाशिवरात्रि के स्नान पर्व पर भी रेलवे प्रशासन की ओर से कोई अतिरिक्त इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं, लेकिन इमरजेंसी के लिए चार रैक रिजर्व में रखे गए हैं। भीड़ बढ़ने पर पर इसका इस्तेमाल किया जाएगा।

स्टेशन अधीक्षक हरिद्वार एमके सिंह के मुताबिक कुंभ के दृष्टिगत रेलवे प्रशासन ने झंडा मेला ग्राउंड में होल्डिंग एरिया बनाया है, जहां सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई गई है।